कानपुर । महाराजपुर व नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर ली है ।
शुक्रवार को नरवल तहसील के कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई । नमाजियों ने देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआएं की। नमाज के दौरान कस्बा व ग्रामीणों की सभी मस्जिदों के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
वही ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहारा माना जाता है और यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार,10वें शव्वाल की पहली तारीख को हर साल ईद उल फितर मनाया जाता है । इस साल माना जा रहा है कि ईद 10 अप्रैल को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा । ईद कब मनाई जाएगी । इसका निर्धारण चांद निकलने पर होता है ।
शुक्रवार को नरवल तहसील के सरसौल कस्बा स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई । यहां बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की ।
वहीं पवन मिश्रा सरसौल चौकी प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से सरसौल कस्बा स्थित मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा ।
