बिन्दकी/फतेहपुर । शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में शिशु वाटिका की कक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो गई । शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं के विद्यालय प्रथम आगमन पर उनका तिलक लगा कर एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया ।
विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एस के मिश्रा तथा प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने छात्र – छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया । वही छात्र छात्राओं ने दिन भर विभिन्न क्रियाकलापों तथा खेलकूद के माध्यम से सीखना प्रारंभ किया । बच्चे प्रसन्नता एवं उल्लास पूर्ण ढंग से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से सीखते रहे ।

प्रधानाचार्य बलराम सिंह के अनुसार क्रियाकलाप शिशुओं के अधिगम में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं । इसमें विद्यार्थी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करके अपने अनुभवों के आधार पर सीखते है । इसलिए शिशु वाटिका का मुख्य उद्देश्य लर्निंग एक्टीविटी ही है । विद्यालय में रिक्त स्थान के लिए द्वितीय प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को होनी है । जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं । इस अवसर पर सभी अध्यापकगण तथा शिशु वाटिका की अध्यापिका, कर्मचारी उपस्थित रहे ।
