Bindki [Fatehpur] | ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी के चलते ए आरटीओ ने पुलिस बल के साथ दो अलग-अलग स्थान में मोरम भरे ओवरलोड ट्रकों के अलावा छोटे चार तथा तीन पहिया वाहनों का भी चालान किया गया । इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा रहा ।
शुक्रवार को ए आरटीओ लक्ष्मी कांत द्वारा पुलिस बल के साथ ओवरलोड वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत बकेवर कस्बे में एक मोरम भरा ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया एआरटीओ ने कानूनी कार्रवाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
वहीं दूसरी ओर बिन्दकी कस्बे में भी एआरटीओ ने एक मोरम भरा ओवरलोड ट्रक पकड़ा कानूनी कार्रवाई कर कोतवाली बिन्दकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । शुक्रवार को ही कस्बे के गांधी चौराहे में एआरटीओ लक्ष्मीकांत तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे एवं कस्बा इंचार्ज नीरज कुशवाहा द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया । इस बीच जिन चार पहिया वाहनों में कागजात नहीं थे । चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे या गाड़ियों की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थे उनका चालान किया गया । इसके अलावा जिन टेंपो में अधिक सवारियां थी गाड़ी के पर्याप्त कागज नहीं थे । नंबर प्लेट सही नहीं थी । उनका भी चालान किया गया ।
