कानपुर । नरवल तहसील के ग्राम पुरवामीर में जलौनी लकड़ी के लिए सुरक्षित भूमि कब्जा कर किये जा रहे अवैध निर्माण को उप जिलाधिकारी नरवल ने ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर जाकर रोकवा दिया तथा जांच में अवैध निर्माण पाये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाई करने को अधिकारियों को निर्देशित किया है । मिली जानकारी के अनुसार नरवल तहसील के अंतर्गत डोमनपुर में अवैध निर्माण करने की ग्रामीणों ने एसडीएम नरवल से शिकायत की थी । जिसके बाद उप जिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुरवामीर में जलौनी की लकड़ी के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण होते पाया । जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्होंने अवैध निर्माण कार्य को रोकवा दिया । वहीं अवैध निर्माण कराने वालों ने निजी भूमि पर निर्माण कराने की बात कही । जिसके बाद कानून गो सरसौल राजस्व टीम के साथ पैमाइस कर सीमांकन किया । जिसमें जांच में अवैध निर्माण वाली भूमि सरकारी निकली । वहीं,इस सम्बंध में शिव किशोर तिवारी कानून गो सरसौल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी भूमि पर जो अवैध निर्माण होंगे उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी ।
