फतेहपुर । बकेवर पुलिस ने आज पुलिस के शाब्दिक अर्थ पुरुषार्थी, लिप्सा रहित सहयोगी को साकार कर दिया और यह भी संदेश दिया कि पुलिस गरीब और बे सहारा लोगो के प्रति भी संवेदनशील है ।
क्राइम कंट्रोल के साथ समाज में पुलिस की सुंदर छवि बनाने का थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह अनवरत प्रयासरत है ।
गरीबों के प्रति संवेदनशील होने का जीता जागता उदाहरण कल शाम देखने को मिला । गत 16 फरवरी को बस की टंकी बेल्डिंग करते समय सराय बकेवर निवासी मुन्ना अली पुत्र स्व. कल्लू की टंकी फटने से मौत हो गई थी । जिसने उसकी बीबी बच्चे अनाथ हो गए थे ।
दुर्घटना के बाद भी बकेवर पुलिस ने पीडित परिवार की आर्थिक सहायता किया था और बीती शाम थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने उप निरीक्षक रमेश कुमार राय,उपनिरीक्षक राय साहब यादव,उपनिरीक्षक दूधनाथ पाल ,उपनिरीक्षक सचान,कांस्टेबल अवैस आदि सहित सभी स्टाफ की मौजूदगी में मृतक मुन्ना अली के घर जाकर उसकी पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान किया आर्थिक सहायता पाकर मुन्ना अली की बेवा ने पुलिस के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया ।
