बकेवर (फतेहपुर) । आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह थाना बकेवर द्वारा मय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) के साथ थाना बकेवर क्षेत्रांर्तगत एरिया डोमिनेशन किया गया ।


इसी दौरान क्रिटिकल ग्रामों ग्राम बकेवर, देवमई,मुसाफा,बेता,डारीबु जुर्ग आदि के हिस्ट्रीशीटरों को भी चेक किया गया एरिया डोमिनेशन के जरिये आमजनों को निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान करने हेतु क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया और पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।
