फतेहपुर । “देशभक्त नागरिक की यही पहचान ।
अंगुली पर हो वोट की स्याही का निशान ।” एवं “चुनाव का पर्व देश का गर्व” इस भाव से कि फतेहपुर का कोई भी नागरिक वोट से न छूटे स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक/स्वीप सह नोडल शिव पूजन द्विवेदी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि व स्वीप आइकॉन को तिलक व बैज अलंकृत कर सुशोभित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन अंकिता द्विवेदी द्वारा किया गया । फिर डॉ० अनुराग द्वारा बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को 20 मई को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं सभी नागरिकों, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया तथा यह भी बताया कि अभी भी वोटर हेल्पलाइन एप व फॉर्म 6 भर कर मतदाता बन सकते हैं एवं सिविजिल एप के बारे में भी जानकारी दी ।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई । ततपश्चात बच्चों ने आईटीआई रोड में मतदाता जागरूकता रैली निकाली । सभी बच्चे पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो पहले जाकर वोट दो के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या निधि अवस्थी,अध्यापिकाएं कल्पना भारती ,वंदनारानी गुप्ता,डॉ० रश्मि राय,संगीता देवी,क्षमा यादव,गुंजन मिश्रा उपस्थित रही ।
