फतेहपुर । आज मंगलवार को ज्वालागंज बस स्टॉप पर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश और खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खाद्य पंजीयन सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे व्यापारियों ने उत्साह दिखाते हुए खाद्य प्रमाणपत्र का पंजीयन भारी संख्या में कराया ।

जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि संगठन विगत वर्षो से शिविर के माध्यम से लोगों तक जनसुविधाएं पहुंचाता रहा है और आगे भी व्यापारिहित में शिविर लगवाएं जाएंगे ।
नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी एक वर्ष से पांच वर्ष तक का खाद्य प्रमाणपत्र एक सौ रुपए वार्षिक का शुल्क जमा करके बनवा सकते है । प्रत्येक खाद्य व्यापारी आवश्यक रूप से अपना खाद्य लाइसेंस हेतु पंजीकरण अवश्य करवा लें ।
उपरोक्त शिविर में किशन मेहरोत्रा (संस्थापक अध्यक्ष),राजेश कुमार दीक्षित (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), पूजा गुप्ता (खाद्य सुरक्षा अधिकारी),मुन्ना, श्रवण दीक्षित ,राजू राईन सहित अनेक व्यापारी गण उपस्थित रहे ।
