फतेहपुर । “अपनी ताकत को पहचान,चलो करें हम सब मतदान”
एवं “चुनाव का पर्व देश का गर्व” इस भाव से कि फतेहपुर का कोई भी नागरिक वोट से न छूटे स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी० इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा ए.एस. इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
स्वीप कार्यक्रम के तहत श्री निरंकारी बालिका इंटर कालेज, एएस इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई "सारे काम छोड़ दो, 20 मई को जाकर पहले मतदान दो" के नारे लगाते हुए मतदाताओ को जागरुक किया और शपथ दिलाई गई। @ECISVEEP @ceoup @CommissionerPrg pic.twitter.com/ESc2OY62dy
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) April 12, 2024
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी उपस्थित रहे । डॉ० अनुराग द्वारा बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को 20 मई को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं सभी नागरिकों,वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया तथा यह भी बताया कि अभी भी वोटर हेल्पलाइन एप व फॉर्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं एवं सिविजिल एप के बारे में भी जानकारी दी ।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई । अतिथि व विशिष्ट ततपश्चात ए एस इंटर कॉलेज व श्री निरंकारी बालिका इंटर कालेज के बच्चों ने सामूहिक रूप से विद्यालय से शान्ति नगर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली । सभी बच्चे पहले मतदान फिर जलपान,सारे काम छोड़ दो पहले जाकर वोट दो के नारे लगाते हुए चल रहे थे । रैली को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्र हास सिंह, अध्यापक धीरज राठौर, प्रदीप कुमार सिंह,ममता राव,अशोक कुमार,निधान सिंह,मीना यादव ,कुसुमा देवी, मोनिका सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।
