
बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव श्री रामनवमी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एस के मिश्रा तथा प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने राम दरबार के चित्र पर पुष्पार्चन किया । इस अवसर पर शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं ने राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की । कक्षा 6 ए की बहन दीक्षा अवस्थी ने आंग्ल भाषा में श्री राम के विषय में अपने विचार रखे ।


अपने उद्बोधन में गणित के अध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान ओजस्वी ढंग से किया । जिससे पूरा विद्यालय परिसर जय श्री राम के घोष से गूंज उठा ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने समस्त छात्र छात्राओं से कहा कि श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं । जिस प्रकार उन्होंने अपने आचरण के द्वारा जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त की । आप सभी छात्र छात्राएं अपने आचरण से सफलता की ऊंचाई प्राप्त करें ।
विद्यालय के प्रधानमंत्री छात्र आदर्श सिंह ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब अयोध्या में रामनवमी के पर्व को उल्लास के साथ मना रहे हैं । वंदना विभाग की छात्राएं निष्ठा यशी राशि सृष्टि ने रहे “बलिहार राघव जी” भजन प्रस्तुत किया ।
अंत में प्रबंधक डॉक्टर एस के मिश्रा व प्रधानाचार्य बलराम ने बाल रूप में विराजे राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न और हनुमान जी की आरती की । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एस के मिश्रा प्रधानाचार्य बलराम सिंह तथा सभी अध्यापक अध्यापिका बंधु, छात्र छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
