– प्रदेश में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्राओं का रहा दबदबा
– प्रदेश की सूची में 8 वे स्थान पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्रा


फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बोर्ड यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को हुआ घोषित जिसमे फतेहपुर जनपद के छात्र एवम छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से जिला ही नहीं अपितु प्रदेश में स्थान पाकर परचम लहराया । शिक्षा क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालय विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र एवम छात्राओं ने प्रदेश की सूची में आठवां स्थान दर्ज करा कर पूरे उत्तर प्रदेश व जनपद में अपनी शिक्षा का लोहा मनवाया । वही कक्षा दसवीं की छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में 97.16 व इंटरमीडिएट की छात्रा आकांक्षा कुशवाहा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में 8 वे पायदान में अपना स्थान बना कर अपने माता पिता व गुरुजनों वा विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद का नाम रोशन किया । सभी मेरिट में स्थान पाने वालो बच्चो ने गुरुजनों वा माता पिता वा सहपाठियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की बच्चो ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता वा गुरुजनों वा विद्यालय के संचालक विवेक उत्तम को दिया कहा की विवेक के कुशल निर्देशन में हम लोगो को यह सफलता मिली ।
वही जब मीडिया टीम ने प्रदेश में 8वा स्थान पाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्रा साक्षी साहू व आकांक्षा कुशवाहा से उनके भविष्य को लेकर बात किया तो उन्होंने बताया की वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर अपना भविष्य बनाना चाहती है । दोनो ही छात्राएं बेहद गरीब परिवार की है जिसमे साक्षी साहू के पिता छोटी सी परचून की दुकान चलाते है और आकांक्षा कुशवाहा के पिता किसान है । लेकिन उनके बच्चो ने इस सफलता को उनके गरीबी के आड़े नहीं आना दिया ।
वही हाईस्कूल से साक्षी साहू पिता देवेंद्र साहू ग्राम मिर्जापुर अमौली ,97.16,त्रिशा शुक्ला पिता श्री प्रकाश शुक्ल जहानाबाद 96.5, विकास यादव पिता सिद्ध गोपाल कमरौली जहानाबाद 96.5,अल्कैफ पिता मो जावेद कलाना जहानाबाद 95.8, वैष्णवी ओमर पिता रवि ओमर जहानाबाद 95.5 विकल सैनी पिता मूलचंद सैनी जहानाबाद 95.3, वही इंटरमीडिएट में आकांक्षा कुशवाहा पिता फूल सिंह निवासी कानपुर नगर 96.4,आयुष पटेल पिता चंद्रभानु सिंह निवासी आलमपुर 95,देवांश दीक्षित पिता सुनील कुमार, नामामऊ फतेहपुर 95.2, अयान पिता अनुराग कुरैशी जहानाबाद 94.4, मो हमजा पिता नफीस जहानाबाद 94.4 ,आशीष पिता छेदी लाल निवासी मोहद्दीपुर मुसाफा 93.8 अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया । इस मौके पर विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभी अध्यापकों में खुशी का माहौल रहा ।
