फतेहपुर । कोतवाली के पक्का तालाब स्थित एफसीआई गोदाम में बड़ी घटना । गोदाम के अंदर हो रहे निर्माण के दौरान स्लैब डालने के लिए आई मशीन पर उतरा करंट । करंट से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत । चार गंभीर रूप से झुलसे ।
पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन सभी को भिजवाया गया जिला अस्पताल मृतक केशचंद्र मुस्तफापुर असोथर व अनीश सनगांव कोतवाली सदर का रहने वाला । कोतवाली पुलिस घटना से अनजान । दोपहर 2 बजे के करीब घटी घटना । घायल सोनू सरोज व धर्मेंद्र कुमार का जिला अस्पताल में हो रहा है । इलाज,दो अन्य घायल लापता ।
