फतेहपुर । मलवा विकास खंड के सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बच्चों ने शत – प्रतिशत अंक लाकर के विद्यालय का मान बढ़ाया है । हाईस्कूल में 258 परीक्षार्थी थे जिनमे 253 ने परीक्षा दी और 234 उत्तीर्ण हुए । हाईस्कूल का रिजल्ट 92.5℅रहा । 10वी में हिमांशु प्रताप सिंह गौतम पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने 90.67 प्रतिशत,अनुराग पुत्र राम रतन 89.33% एवं कृष्णा सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह 88.5% अंक लाए हैं ।
वहीं इंटरमीडिएट में कुल 329 परीक्षार्थी थे । जिनमे 322 उपस्थित रहे व 307 उत्तीर्ण हुए । 95.34% रिजल्ट रहा । 12 वी मे विद्यालय के गौरव सिंह पुत्र राम सेवक सिंह 90.6%,मोहित सिंह पुत्र विनोद सिंह 89.2%,आदित्य सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह 88.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया है । प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों का स्वागत किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, गणित प्रवक्ता संदीप सिंह, सचिन सिंह,डॉ० अनूप सिंह दिनेश कुमार,शिवशरण सिंह,धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने भी बच्चों को बधाई दी ।
