फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे युवक को चार लोगों ने मिलकर मारा-पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी । बचाव में आये पीड़ित युवक की पत्नी समेत एक अन्य भी चोटिल हो गया ।
ग्राम अल्लीपुर भादर (पितरी कुआं) निवासी विजय सिंह चौहान पुत्र क्षत्रपाल सिंह चौहान ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह वे अपने घर से बाइक से पास के ही एक मंदिर में मेला देखने जा रहे थे । तभी रास्ते में गाँव के ही हनुमत पुत्र जसपाल,कल्लू व मलखान पुत्रगण रणधीर और पुलिश पुत्र मलखान ने अकारण मुझे रोककर लात-घुसे व डंडों से पीटने लगे । शोरगुल सुनकर बीचबचाव में मेरी पत्नी मधु व कल्लू आ गए । जिससे वे भी मारपीट के दौरान चोटिल हो गए और उपरोक्त लोगो ने पुलिस प्रशासन से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति विजय की तहरीर के आधार पर आरोपी चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, कार्यवाही की जाएगी ।
