फतेहपुर । विकास खण्ड मलवा के ग्राम सभा कंसपुर गुगौली मे खण्ड शिक्षा अधिकारी मलवा डॉ० विनोद कुमार के नेतृत्व मे डॉ० सुनील कुमार तिवारी,एकेडमिक रिसोर्सपरसन द्वारा अनोखी पहल की गयी । गांव गुगौली का भ्रमण करते हुए,गांव के विनय,कल्पना राम प्रसाद,भूरे लाल,अल्ल्हादीन,दुर्गेश सिंह, ठाकुर जुगराज सिंह, अन्नू बाजपेई,दीपिका सिंह आदि के घरो मे जाकर प्रत्येक अभिभावकों क़ो अपने बच्चो क़ो स्कूल भेजनें के लिए प्रेरित किया गया ।
उनसे अनुरोध किया गया कि समय से बच्चो क़ो नियमित स्कूल भेजें ।
घरों,दुकानों, खेतो मे जाकर परिवार सर्वें के अनुसार कक्षा 1 से 5 मे प्रवेश लेने वाले बच्चो क़ो चिन्हित करके उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर शिक्षा के महत्त्व क़ो समझाया गया और बच्चो से काम न कराकर सरकारी स्कूल मे एडमीशन कराकर पढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही आगामी 20 मई क़ो होने वाले इलेक्शन मे मतदान अवश्य करने के प्रेरित किया गया । गांव के निवासियों ने इस पहल का स्वागत और समर्थन भी किया ।
ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने भी सहयोग किया और गांव भ्रमण एवं अभिभावकों क़ो प्रेरित करने के एकेडमिक रिसोर्सपरसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी सहित स्कूल परिवार की सराहना किया । आनस्पॉट कक्षा 1 मे लक्ष्मी देवी,रुक्मिणी,सलोनी,तीन बच्चो का प्रवेश किया गया । प्राथमिक स्कूल गुगौली के प्रधानाध्यापक हर्षिता सिंह,साधना मिश्रा, त्रिवेश सिंह एवं बच्चे तथा अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया ।
