फतेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह ग्राम बैगांव मधुकरी आश्रम के एक विद्यालय के पास से दो युवकों को दस किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है । बाइक पर दोनों युवक गांजे के बिक्री के फिराक में थे ।
थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत चुनाव की दृष्टिकोण से बार्डर के नौबस्ता पुल पर चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मधुकरी आश्रम में दो लोग गांजा बिक्री के फिराक में किसी का इंतजार कर रहे हैं ।
मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर उप निरीक्षक सूरज कुमार कन्नौजिया, मय प्रशि/उपनिरीक्षक आनन्द शर्मा हमराह हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व संदीप कुमार गौतम के साथ मधुकरी आश्रम की तरफ रवाना होकर एक विद्यालय के समीप से आरोपी इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उम्र 26 वर्षीय निवासी इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष व उसके साथी शेर मोहम्मद पुत्र बब्लू अली उम्र 30 वर्षीय निवासी किसनी पुरवा अरखा थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली के संयुक्त कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी है जिन पर पूर्व के कई मामले फतेहपुर जनपद व पड़ोसी जनपद रायबरेली में दर्ज है । दोनों पर 8/20 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेजा गया है ।
