– कोई भी नामांकन नहीं, 27 व 28 अप्रैल को रहेगा अवकाश
फतेहपुर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 हेतु 49– संसदीय निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर में 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किए । जिसमें विकास इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिंह लोधी पुत्र स्व० चंद्रपाल निवासी महमूदपुर फतेहपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।



परिवर्तन समाज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी 277बी/2 कढ़ाईपुर थाना कोतवाली धूमनगंज प्रयागराज ने 02 सेट में स्वयं नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
राष्ट्र उदय पार्टी के उम्मीदवार रामकिशोर पाल पुत्र शिवपाल निवासी सीतापुर बहरामपुर फतेहपुर ने 03 सेट में स्वयं नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार राज बहादुर पुत्र रामविशाल निवासी अस्ती बाज्याफती फतेहपुर ने 02 सेट में स्वयं नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
भारती शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार रामबिहारी शुक्ला पुत्र स्व० रामबली निवासी स्टेट बैंक नई गली ललौली चौराहा फतेहपुर ने 02 सेट में स्वयं नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिंह सचान पुत्र संतराम निवासी पुखराया किदवई नगर कानपुर देहात के लिए संजय कुमार सचान पुत्र राम प्रकाश सचान निवासी नप्पी का हाता हरिहरगंज ने 04 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद पुत्र भागवत प्रसाद निवासी ग्राम व इटौली ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
सबका दल यूनाइटेड के उम्मीदवार राधेश्याम पुत्र कल्लू सिंह निवासी रसूलपुर बिछहर हथगाम फतेहपुर के लिए अजय कुमार पुत्र राम खेलावन निवासी छीटू का पुरवा सराय साबा हथगाम फतेहपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
निर्दलीय उम्मीदवार बीरेन्द्र सिंह पुत्र मातादीन सिंह निवासी आवास विकास कालोनी फतेहपुर ने स्वयं 02 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
अखिल भारतीय अशोक ससेना के उम्मीदवार रामस्वरूप मौर्या पुत्र स्व० रामकृष्ण मौर्या निवासी भैरवा कला ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार फूल सिंह लोधी पुत्र स्व० बालकृष्ण निवासी लोधीगंज जी0टी0 रोड फतेहपुर ने 01 सेट में स्वयं नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
राष्ट्र निर्माण पार्टी के उम्मीदवार श्रीमती गुड्डी पत्नी स्व0 मूल चंद्र तिवारी निवासी मोहिद्दीनपुर ग्राम पंचायत नामामऊ बकेवर फतेहपुर ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
मुस्लिम मजलिस उ0प्र0 के उम्मीदवार गयास अहमद पुत्र रफाकत अहमद निवासी डीया उपरहार मंझनपुर कौशांबी ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के उम्मीदवार रामबरन सिंह पुत्र स्व0 शिव मोहन सिंह निवासी 8/248 सीताराम कालोनी उन्नाव ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
आज 26 अप्रैल 2024 को नामांकन शून्य रहा तथा 27 अप्रैल को चतुर्थ शनिवार एवं 28 अप्रैल को रविवार होने के कारण नामांकन नही होगा साथ ही नाम निर्देशन पत्र का फार्म नही दिए जायेंगे ।
