कानपुर । कानपुर के चेत नगर अहिरवां स्थित आरएन बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ई-लर्नर कंप्यूटर सेंटर में छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए । बच्चों ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए साक्षात्कार (एंट्रेंस एग्जाम व स्कालरशिप) की परीक्षा लिखित रूप में दिया ई लर्नर कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के प्रधान कार्यालय डायरेक्टर अमर गुप्ता,ब्रांच कार्यालय डायरेक्टर संजय यादव उर्फ बबलू व फ्रेंचाइजी मैनेजर सौरभ कटियार ने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए कंप्यूटर ज्ञान का होना बहुत जरूरी है ।

क्षेत्र में ऐसे बहुत से लोग है । जो पैसे के अभाव में कंप्यूटर की कोचिंग नहीं कर पाते है । इसलिए ई लर्नर कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करवाने के लिए एक लिखित परीक्षा कराई गई है । इस परीक्षा में करीब सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए । मेधावी बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा और अन्य बच्चों को रैंक के हिसाब से फीस ली जाएगी । वही बच्चों को स्कालरशिप भी दी जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल सके यही हम सभी का उद्देश्य है ।
