फतेहपुर । ग्राम सभा कोरसम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरसम के सभी बच्चो एवं अभिभावकों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार के नेतृत्व मे एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ0 सुनील कुमार तिवारी के द्वारा गांव मे भ्रमण करके घर घर जाकर नवीन नामांकन की रैली निकाली गयी । साथ ही 20 मई क़ो होने वाले मतदान के लिए गांव के मतदाताओं क़ो जागरूक किया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना वोट अवश्य डाले । आंन स्पॉट कृष्णा कुमार पुत्र अनिल सिंह का प्रवेश कक्षा 6 मे प्रवेश किया गया । दीपचंद्र,राजू डान,प्रियंका, सुघर सिंह,सुनीता,जय देवी,विजयनारायण,शिवकुमार,रामराज,निशा ननकी, रेनू, सोमवती, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने भी सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया । विद्यालय समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार भी रैली के साथ चलकर कार्यक्रम क़ो सफल बनाया ।
प्रधानाध्यापिका रचना चौहान, सहायक अध्यपिका आकांक्षा अवस्थी, अनुदेशक अनूप कुमार भी शामिल रहें । प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अब तक स्कूल मे 137 बच्चों का प्रवेश किया जा चुका है ।
