फतेहपुर । “मतदान को बनाओ अपना धर्म, क्योंकि चुनाव है लोकतंत्र का पर्व” इस भाव से कि फतेहपुर का कोई भी नागरिक वोट से न छूटे स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकावरी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आर जी चिल्ड्रेन्स अकादमी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रश् पंकज यादव स्वीप सहनोडल/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे । अभियान के तहत विद्यालय में डॉ० अनुराग द्वारा बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को 20 मई को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं सभी नागरिकों, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया तथा सिविजिल एप व फतेहपुर का नाम दो बार लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के बारे में भी जानकारी दी । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई । विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत” आपका वोट आपकी पहचान”विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राएं राधा सिंह,सृष्टि वर्मा,अद्रीविका,अंशिका राजपूत ,आग्नेय पांडेय,अंजलि,अभिषेक अग्रहरि को पंकज यादव स्वीप सह नोडल द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के प्रबंधक संजीव गुप्ता द्वारा बीएसए व स्वीप आइकॉन को प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया ।

“ततपश्चात अभियान को गति देते हुए “स्टीकर्स लगाओ मतदाता जगाओ” अभियान के तहत स्वीप सह नोडल पंकज यादव व स्वीप आइकॉन के नेतृत्व में ई रिक्शा व कार्यालयों में स्टीकर्स भी लगाए गए साथ ही महेंद्र शुक्ल समाजसेवी के सहयोग से देवीगंज क्षेत्र में ई रिक्शा में व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० निशात शहाबुद्दीन ने टीबी अस्पताल में स्टीकर्स लगाए ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता गुप्ता,उपप्रधानाचार्या श्रीमती सीमा बाजपेयी व शिक्षिका अनिता मिश्रा, श्रद्धा वर्मा सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख व अजीत सिंह सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे ।
