फतेहपुर । प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणंजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में कार्यालय स्थायी लोक अदालत में 2 वर्ष के लिये संविदा स्टाफ, पेशकार एवं आशुलिपिक के एक-एक पद पर नियुक्ति हेतु दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारियों,जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, जिससे आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है ।
पेशकार एवं आशुलिपिक को 9000/- नियत मानदेय प्रतिमाह प्राप्त होगा । सेवा निवृत्त कर्मचारियों से उपरोक्त पद हेतु प्रार्थना पत्र /आवेदन पत्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 25 मई 2024 को सायंकाल 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं ।
