फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनकामई गांव में खेतों में बकरी चराने का विरोध करना महिला व उसके पुत्र को भारी पड़ गया । विरोध से उत्तेजित होकर चार लोगों ने मिल कर महिला व उसके पुत्र को गाली गलौज कर लाठी-डंडे से पीट दिया ।
धनकामई गांव निवासी शियाराम पुत्र सरजू पासवान ने थाने में शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके खेतों में गांव के ही ननकू व सुखराज पुत्रगण पोल्ला के साथ उनके बेटे दिलीप व बड़कू ने बकरी चरने के लिए छोड़ दी थी, मेरे बेटे गोलू के मना करने पर उपरोक्त सभी आक्रोशित होकर गोलू को गालियां देते हुए लाठी डंडे से पीटने लगे, बेटे को बचाने के प्रयास में मेरी पत्नी शिवदुलारी भी बीच मे आ गयी और मारपीट का शिकार हो गई । मारपीट में दोनों को गम्भीर चोटे आयी है । हमारे पहुचने पर उपरोक्त चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए ।
इस मामले में थाना अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शियाराम की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है । कार्यवाही की जाएगी ।
