फतेहपुर । “मतदान को बनाओ अपना धर्म,क्योंकि चुनाव है लोकतंत्र का पर्व” इस भाव से कि फतेहपुर का कोई भी नागरिक वोट से न छूटे स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा साई सिटी इंटर कालेज जयराम नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत विद्यालय में डॉ अनुराग द्वारा बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को 20 मई को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं सभी नागरिकों, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया तथा सिविजिल एप के बारे में भी जानकारी दी ।
डॉ अनुराग द्वारा सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई । ततपश्चात बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली जयराम नगर से जोनिहा बस स्टॉप तक निकाली गई । रैली में सभी बच्चे”पहले मतदान फिर जलपान” व “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” के नारे लगाते हुए चल रहे थे । ततपश्चात स्वीप आइकॉन द्वारा स्टीकर्स लगाओ मतदाता जगाओ अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधिकारियों व महर्षि विद्या मंदिर की गाड़ियों में स्टीकर्स लगाए गए ।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम राज मंगल सिंह, खागा अधिशाषी अभियंता आर के मिश्रा व लेखाकार चंद्रेश रायजादा,प्रमोद त्रिपाठी प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी,प्रबन्धक पवन सिंह गौर,प्रधानाचार्य अरविंद कुमार,शिक्षक रणवीर सिंह,राजेश वर्मा, संजय सिंह,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रतन सिंह, रवि सिंह सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।
