फतेहपुर । इंटरनेशनल ओलम्पियाड आफ साइंस टेस्ट में अवनी पटेल ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश में अपना परचम लहराया है ।
अवनी पटेल डाॅ. वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल आगरा की कक्षा 6 की छात्रा है और जनपद फतेहपुर के गाँव मेढापाटी अमौली निवासी पत्रकार ओम नारायण पटेल की सुपुत्री है । इस परीक्षा का आज ही रिजल्ट आया है । परिणाम आते ही विद्यालय परिवार व अवनी पटेल के परिवार के लोग खुशी से झूम उठें । विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला शर्मा ने अवनी पटेल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया ।
इंटरनेशनल ओलम्पियाड आफ साइंस के टेस्ट में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया था । अवनी पटेल ने इस टेस्ट की तैयारी महज पांच दिनों में करके यह इतिहास रचा है । टेस्ट की सफलता पर प्रदेश में 9782 रैंक हासिल करने वाली छात्रा अवनी पटेल को सिल्वर जोन की ओर से दिया गया है । अवनी पटेल की सफलता से पूरे प्रदेश का गौरव बढा है । अवनी पटेल की कामयाबी की जहाँ जनपद में चर्चा है । वही अमौली क्षेत्र के लोगों व शुभ चिन्तको ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उत्साह वर्धन किया है ।
अपनी सफलता पर अवनी पटेल ने जहाँ शिक्षक शिक्षिकाओं को श्रेय दिया है वही बताया कि उसने इस टेस्ट की तैयारी महज पांच दिनों में किया था । कडी मेहनत का परिणाम यह है कि टेस्ट के मुश्किल सवालों को भी हल करने में कामयाब हुई है । माता पिता भी समय समय पर प्रोत्साहित करते हैं और शिक्षा से सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हैं । अवनी पटेल की कामयाबी पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे व प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
