फतेहपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सी. इंदुमती द्वारा दिन मंगलवार को स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु ईवीएम(बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिटवीवी पैट) के सील एवं सीसीटीवी की क्रियाशीलता को देखा व सही पाया गया ।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी,सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
