– पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी के राजबहादुर व विकास इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी नीरज ने कराया नामांकन
फतेहपुर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 हेतु 49–संसदीय निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर में आज कुल–02 नामांकन हुए जिसमें पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी के उम्मीदवार राजबहादुर पुत्र राम विशाल निवासी–अस्ती बजायफफ्ती मकान संख्या 118 ख फतेहपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म दाखिल किया ।
विकास इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार नीरज पुत्र स्व0 चंद्रपाल निवासी–महमूदपुर वार्ड नम्बर–10 फतेहपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म दाखिल किया ।
साथ ही प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आज 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किए ।
अखिल भारतीय परिवार पार्टी के उम्मीदवार नीरज पुत्र राजनारायण, निवासी– चितनपुर गढ़ा,तहसील खागा ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
निर्दलीय के उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह पुत्र दिवाकर सिंह निवासी– ग्राम व पोस्ट सैबसी तहसील सदर ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
विकास इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिंह लोधी पुत्र स्व0 चंद्र पाल निवासी– महमूदपुर फतेहपुर ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
समाजवादी पार्ट के उम्मीदवार नरेश चन्द्र उत्तम पुत्र रोशन लाल उत्तम निवासी– 74W2 जूही दामोदर नगर बर्रा कानपुर नगर के लिए सुरेन्द्र सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी–शादीपुर फतेहपुर ने 04 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
निर्दलीय के उम्मीदवार विनोद कुमार पुत्र सहादेव निवासी– ग्राम व पोस्ट जयरामपुर गुरगौला तहसील खागा फतेहपुर ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
निर्दलीय के उम्मीदवार मो0 तौकीर रजा पुत्र अब्दुल हादी निवासी सनगांव फतेहपुर ने स्वयं 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
अखिल भारत हिन्दू महासभा पार्टी के उम्मीदवार नागेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र शिवनारायण गुप्ता निवासी– सिजौली सिजोदूली फतेहपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र का फार्म प्राप्त किया ।
