– ड्रैगन मार्टियाल आर्ट एसोसिएशन उमरावखेड़ा ने जीता फाइनल मुकाबला
कानपुर । गुरु माता साहिब कौर परदेवनपुरवा में ड्रैगन मार्टियाल ऑफ कानपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें पंद्रह टीमों ने प्रतिभाग किया । फाइनल मुकाबला ड्रैगन मार्टियाल आर्ट एसोसिएशन उमरावखेड़ा और आकांक्षा कराटे एकेडमी के बीच खेला गया । जिसमें ड्रैगन मार्टियाल आर्ट एसोसिएशन उमरावखेड़ा की टीम विजेता रही । यहां बच्चों ने कराटे में अपना जबरदस्त कीक व तकनीक से अपनी शक्ति व विद्या का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के बीच मेडल व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि राकेश तिवारी व सिहान यूएस गौतम (ब्लैक बेल्ट) फाउंडर ऑफ डीएमएए इंडिया ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि राकेश तिवारी ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया ।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने जिस तरह से अपने धैर्य व परिश्रम की झलक कराटे कोट में दिखाई है । यह उनके मजबूत पक्के इरादे को दर्शाता है । इस दौरान फाउंडर ऑफ डीएमएए इंडिया के सिहान यूएस गौतम ब्लैक बेल्ट ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बच्चे सेल्फ डिफेंस के मायने को समझें । विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इसमें शिक्षा,आरुष,काजल,मानवी,नैतिक,सुशील,हिमांशु,प्रिंस,नितिका ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इसी प्रकार शिवानी, प्रियांशु, अतुल, आजाद,प्रांशी शिव लक्ष्मी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । इसी प्रकार शिवानी हिमांशु,विवेक,रुद्रांश,मंयक,मिथुन,प्रशंसा,प्रियंका, आदित्य, आयुष अंश,बेबी, गौरी,आवनी, गौरव, साक्षी ने ब्राउन मेडल प्राप्त किया ।
इस मौके पर नुकुल सिंह यादव प्रेसिडेंट, सुनीता राजपूत सेक्रेटरी, सुषमा देवी,विकास सर,बलवीर सिंह,योगेंद्र गौतम,रविकांत गौतम, मनोज निषाद, सोनाली गौतम, दीक्षा, नीलम आदि लोग मौजूद रहे ।
