फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रति पूर्ति योजनान्तर्गत आवेदित अन्य पिछड़े वर्ग छात्र/छात्रा जिनके ऑनलाईन आवेदन का येरीफिकेशन/फीस सत्यापन विश्व विद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के द्वारा शिक्षण संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों का वेरीफिकेशन/फीस सत्यापन कतिपय कारणों से नहीं किया गया है । तत्क्रम में राज्य एन०आई०सी० के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल खोल कर विश्व विद्यालय/ एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा शिक्षण संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों का वेरीफिकेशन/ फीस सत्यापन सम्बन्धित कार्यवाही पूर्ण कराते हुए । वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु उपलब्ध बजट की सीमा के अन्तर्गत नियमानुसार छात्रवृत्ति/शुल्क प्रति पूर्ति का भुगतान किये जाने का प्राविधान किया गया है ।
उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित विश्व विद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाता है कि अपने स्तर से 07 मई 2024 से 13 मई 2024 तक निर्धारित समयान्तर्गत लम्बित पाठ्यक्रमों की सीटों का वेरीफिकेशन/फीस सत्यापन की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करें । यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रहता/रहती है तो उसके लिए आप स्वंय उत्तरदायी होगें ।
