– इंटरमीडिएट परीक्षा में लाना चाहती है 99% से ज्यादा अंक
कानपुर । सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित होते ही बच्चों के चेहरों पर अपने द्वारा की गई मेहनत के परीक्षा फल को देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा । वहीं लाजपत नगर में रहने वाली अंतर शर्मा जो की श्री सनातन धर्म एजुकेशन कौशलपुरी में हाई स्कूल की छात्रा हैं ।
सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल में 95.38 प्रतिशत अंक लाकर के अपने स्कूल का और अपने पूरे परिवार, मां-बाप का नाम रोशन किया है अंतरा शर्मा ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास था। कि मेरे 99 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे । लेकिन 95.38 प्रतिशत अंक आने पर भी मुझे बहुत खुशी है मैं कोशिश करूंगी कि इंटरमीडिएट परीक्षा में मुझे 99 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक प्राप्त हो ।
