फतेहपुर । डॉ० वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट कानपुर द्वारा संचालित विद्यालय डॉ० वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल बकेवर (बिंदकी) का सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अति उत्कृष्ट व शत प्रतिशत रहा ।
कक्षा 12 में विशेष शिवहरे 93.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे,सेजल पटेल 91.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रही । आकांक्षा अग्निहोत्री 90% के तीसरे साथ स्थान पर रही ।
वहीं कक्षा 10 में दिव्यांशी शिवहरे ने 97.2 प्रतिशत के साथ बाजी मारी पल्लवी राणा 96.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रही ।अमन स्वरूप 95.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे राघव सिंह और वंशिता पटेल दोनों ही 95.4% के साथ चौथे स्थान पर व अविरल ओमर 94.8 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहे इसके अलावा, अभिन्न शर्मा, अभिषेक पटेल, सक्षम गुप्ता,आकृति,आर्यन उत्तम, तनिष्क, आर्या सिंह ,अर्पिता पांडे,अस्तित्व गुप्ता इन सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 90% के ऊपर रहा । परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ० अलक्षेन्द्र स्वरूप,आकांक्षा स्वरूप व प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला शर्मा जी ने बच्चों व टीचिंग स्टाफ को बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
