बिन्दकी/फतेहपुर । नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सी के पांडे के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत दो पहिया व चार पहिया वाहनों में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्टीकर लगाए गए और लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया ।
इस मौके पर पालिका के कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला अरविंद बाबू कृष्ण मुरारी साहू सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।
