फतेहपुर । विकास भवन सभागार में पार्टियों द्वारा अधिकृत अभिकर्ताओं एवं निर्दलियो के निर्वाचन व्यय रजिस्टर की जॉच की गई । व्यय प्रेक्षक प्रदीप एन0 (आई0आर0एस0) ने बैठक की ।



चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को एक अलग बैंक खाता खोलना है । बैंक खाते से पूरे निर्वाचन अवधि में होने वाले खर्चों को केवल इस खाते से ही करना है अभ्यर्थी को पूरे निर्वाचन अभियान के दौरान किसी भी मद में 10000.00 तक ही नगद भुगतान कर सकते है । इससे अधिक का व्यय एकाउन्ट पेयी चेक द्वारा किया जायेगा । अभ्यर्थी द्वारा किया जाने वाला व्यय जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी दर की सूची से कम नही होना चाहिए । व्यय की प्रत्येक मद के लिए वाउचर होना आवश्यक है व्यय कम दिनांकित एवं कमांकित तथा वाउचर के साथ व्यय रजिस्टर निर्वाचन अवधि के दौरान 03 बार निरीक्षण के लिए प्रस्तुत किया जायेगा ।इसके अतिरिक्त आईपीसी,लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा निर्वाचनो का संचालन नियम 1961 के विधिक प्राविधानों के बारे में विस्तार से अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया । कोई भी विज्ञापन/ प्रचार, रैली जूलुस वाहन, मंच आदि बिना अनुमति के प्रकाशित/ चलाया नही जायेगा । यदि कोई अभ्यर्थी अपना लेखा निरीक्षण के लिए प्रस्तुत नही करता है तो वाहन एवं रैली की अनुमति में रोक लगा दी जायेगी तथा आईपीसी के प्राविधानों के अन्तर्गत शिकायत/एफआईआर भी दर्ज की जायेगी । प्रत्येक प्रत्याशी को मतगणना के 30 दिन के अन्दर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना लेखा दाखिल करना होगा । साथ ही प्रत्याशी नगद भुगतान न करे, खाते के माध्यम से ही करे ।
उन्होंने निर्वाचन व्यय रजिस्टर को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर की जांच भी की । कुल 15 प्रत्याशियों में से 14 प्रताशियो ने अपने निर्वाचन व्यय रजिस्टर की जॉच की केवल एक प्रत्याशी श कुलदीप कुशवाह आज भी अनुपस्थित रहे । कुलदीप कुशवाह प्रथम निरीक्षण की तिथि 09 मई को उपस्थित नही हुए थे । व्यय प्रेक्षक ने कुशवाह पर आफ आई आर के आदेश दिए ।
इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण योगेश कुमार पाण्डेय,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,सहायक व्यय प्रेक्षक लेखा टीम, लाइजनिंग अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
