– शिक्षकों व अभिभावकों ने भी जूम मीट में किया प्रतिभाग
फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती के निर्देश के अनुपालन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद के सम्मानित मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाकर लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु स्वीप के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा संस्थान के अध्ययनरत छात्र छात्राओं से ऑनलाइन जूम मीट के माध्यम से वार्ता की गई । विद्यालयों में आयोजित अभिभावक शिक्षक बैठक में उपस्थित अभिभावकों द्वारा इस वार्ता में प्रतिभाग किया गया ।
स्वीप नोडल/मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा सभी को 20 मई को अनिवार्य मतदान हेतु शपथ दिलाई गई व बताया गया कि चुनाव का पर्व देश का गर्व के साथ सभी को पहले मतदान फिर जलपान को मष्तिष्क में रखकर अवश्य मतदान करना है ।
आज के कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक विद्यालयों/इंटर कॉलेज/ महाविद्यालय/ डाइट फतेहपुर सहित तमाम संस्थाओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अंत मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रीष्मावकाश में गृहकार्य व प्रोजेक्ट कार्य के सम्बंध में निर्देश प्रदान किया गया कि पूर्ण गम्भीरता के साथ सम्बंधित विद्यालय में कराया जाय । कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव,स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव व विवेक शुक्ल ने प्रतिभाग किया ।
