फतेहपुर । “अपनी ताकत को पहचान,चलों करें हम सब मतदान” स्वीप के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार इस भाव से कि कोई भी नागरिक वोट से न छूटे कमर कस चुके स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा नर्सिंग होम एसोसिएशन व पैथोलॉजी संचालकों के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० इश्तियाक मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे ।
स्वीप आइकॉन द्वारा सभी चिकित्सकों, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी संचालकों से आग्रह किया कि आपके यहाँ आ रहे मरीजों व तीमार दारों को 20 मई को फतेहपुर के समग्र विकास हेतु मतदान करने के लिए प्रेरित करें । ततपश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई ।
यह अभियान यहीं नहीं रुका बल्कि पुनः स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान विश्व भारतीय गर्ल्स इंटर कालेज सिविल लाइंस में चलाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वीप सह नोडल/जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी उपस्थित रहे । स्वीप आइकॉन द्वारा बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को 20 मई को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया । साथ ही फतेहपुर का दिव्यांगजनों द्वारा किए गए मतदाता जागरूकता अभियान का लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम सम्मिलित किए जाने की जानकारी दी गई । जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी बच्चों को मतदाता शपथ दिलाई गई । साथ ही “स्टीकर्स लगाओ मतदाता जगाओ” अभियान के तहत विद्यालय की सभी बसों में मुख्य अतिथि व स्वीप आइकॉन द्वारा स्टीकर्स लगाए गए ।
ततपश्चात इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए कवि दीप चन्द्र गुप्ता द्वारा मतदाताओं को जागरुक करती हुई स्वरचित पंक्तियां पढ़कर सुनाई ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं व नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० अमित शर्मा, महामंत्री प्रवीण कुमार,सनद त्रिपाठी, बबलू मौर्य,महेश कुमार,विनय कुमार,डॉ० अभिनव,डॉ० राजेन्द्र कुमार,रमेश चन्द्र सहित पैथोलॉजी संचालक अफसर सिद्दीकी, अजय प्रजापति उपस्थित रहे ।
