फतेहपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गठबंधन एवं आम आदमी पार्टी पर जमकर तीखे बाण छोड़े ।
विकसित भारत का आधार, भाजपा सरकार
फतेहपुर लोक सभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा में… https://t.co/Cai3wXGSxt
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 16, 2024
उन्होंने कहा कि सपा अपने शासन काल में युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाया था । अब हम टैबलेट पकड़ा रहे हैं । कहा कि भाजपा की सफलता पर विपक्ष बुरी तरह से घबराया हुआ है ।
जीतेंगे तो मोदी ही, आएंगे तो मोदी ही!
देश की 140 करोड़ जनता का यह विश्वास 4 जून को परिणाम में बदलने जा रहा है। फतेहपुर लोक सभा क्षेत्र से भी भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित है।
आभार फतेहपुर वासियो! pic.twitter.com/L6Qm32EFts
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 16, 2024
बिन्दकी तहसील क्षेत्र के जोनिहां के समीप आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी 4.20 बजे पहुंचे । उन्होंने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि सपा शासन काल के राशन माफियाओं की छुट्टी हो गई है । अब लोगों को समय पर राशन उपलब्ध हो रहा है ।
उन्होंने भाजपा सरकार का बखान करते हुए कहा कि देश के 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड, 50 करोड़ लोगों के जनधन खाते, 10 करोड़ महिलाओं के घर में रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाया गया है । इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत सभी के घरों में शुद्ध आरओ का जल पहुंचाया जा रहा है । करोड़ों लोगों को आवास की सुविधा दी गई और जो शेष बचे हैं उन्हें भी आवास दिया जाएगा ।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जेल से आने पर उनके अंदर जेल का साइड इफेक्ट दिख रहा है । उन्होंने दिल्ली की जनता को परेशान कर दिया है । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को भारी मतों से विजयी बनाने की समर्थकों से हामी भी भराई । इस मौके पर केबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत सभी भाजपा विधायक भी मौजूद रहे ।
