फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलट फतेहपुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन_2024 की लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-49 फतेहपुर के पुलिस,वीडियोग्राफर,ड्राइवर,क्लीनर, आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु 17 से 19 मई 2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर में फैसिलिटेशन केन्द्र की स्थापना की गयी है ।
उन्होंने कहा कि 17 से 19 मई 2024 तक पुलिस,वीडियोग्राफर, ड्राइवर,आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर में बने फैसिलिटेशन सेन्टर के द्वारा मतदान किया जायेगा ।
