– लगभग 200 परिवार रहते हैं, अगर रास्ता नहीं बचा तो एम्बुलेंस अग्निशमन गाड़ियां नहीं आ पायेगी ।
तहसील संवाददाता पुष्पेन्द्र सिंह यादव की खास रिपोर्ट
बिन्दकी/फतेहपुर । वार्ड 13 नई बस्ती बिन्दकी की वाशिंदों ने 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया । यहाँ के वाशिंदे पिछले दो महीने से बस्ती के लोगों के आवागमन के लिए रास्ते की मांग करते आ रहे हैं और धरना प्रदर्शन भी करते करते थक चुके । जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा से आहत है । यहाँ के वाशिन्दो को अब वह बात सही लगने लगी है । जिसमें विपक्षी दल भाजपा को पूंजीपतियों की सरकार बताते हैं ।
बस्ती के निवासी दिव्यांगों के अगुवा समाजसेवी अष्ट्रावक्र जितेन्द्र मिश्र जो काफी समय से नई बस्ती वार्ड 13 के लिए अधिकारियों,केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, उपजिलाधिकारी बिन्दकी, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से रास्ते की मांग कर करके थक चुके हैं । अब यहाँ के वासिंदो के सामने कोई आप्शन नही बचा है । सभी गूंगे बहरे हो गए यहाँ के जनप्रतिनिधि व प्रशासन है ।
आक्रोशित वाशिंदों ने गत दिवस समाजसेवी अष्ट्रावक्र की अगुवाई में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए कैंडिल मार्च निकाल कर भाजपा सरकार की व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताया है ।
समाजसेवी अष्ट्रावक्र जितेन्द्र मिश्र ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले लम्बे समय से यहाँ की समस्या को लेकर जनजागरण कर रहा हूँ । लेकिन पूंजीपतियों के आगे यहाँ के गरीब वाशिंदों की पीडा नही सुनी जा रही है ।
उन्होंने बताया कि वार्ड 13 नई बस्ती बिन्दकी के लोग 20 मई को मतदान का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे । 20 मई को यहाँ का कोई भी मतदान नही करेगा ।
इस मौके पर जीतेन्द्र कुमार मिश्रा अष्टावक्र,रेहान,शिवप्रसाद गुप्ता, उमेश, शांति देवी, सरस्वती,हरिश्चंद्र,किरण,राकेश मौर्य, शिवकुमार, पियूष पाल,रवि, राहुल के आलावा कई दर्जन नागरिक मौजूद रहे ।
