फतेहपुर । फतेहपुर लोकसभा चुनाव में पुलिसकर्मियों व होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है । चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की गांधी मैदान में रविवार को अचानक हीट वेव से तबीयत बिगड़ गई । आनन-फानन में लोग जिला अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
हरदोई जनपद के भरवान निवासी खुशीराम पुत्र लक्ष्मण प्रसाद होमगार्ड के पद पर तैनात थे । वह चुनाव ड्यूटी के लिए हथगाम स्थित जनता इंटर कॉलेज में रुके थे । रविवार को ड्यूटी लेने गांधी मैदान जा रहे थे रास्ते में उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई । साथ में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया,जहाँ जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रथम दृष्टया में मौत का कारण हीट वेव माना जा रहा है । घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
