स्थानीय दुकानदारों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
तल्हेडी बुजुर्ग । कस्बे से रेलवे रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया,मौके पर मौजूद दुकानदारों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया ।
गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में रेलवे रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई जिसे देखकर दुकानदारों व राहगीरों में अफरातफरी मच गई ।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन इस ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है जिसके कारण दुकानदारों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है ।
उन्होंने कहा कि कस्बे में स्थित विद्युत उपखंड अधिकारीयों को इस विषय में कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है । वरन यह सभी के जीवन मरण का प्रश्न बन गया है ।
इस दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों राजेश मेडिकल, वीर सिंह धीमान, सूरत सैनी, गुरजीत सैनी, संजय शर्मा, राहुल ,टोका, आजाद,आकाश,राजन और इरशाद आदि ने विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा और तल्हेडी उपखण्ड अधिकारीयों की लिखित शिकायत की जाएगी ।
