👉 बड़ी नहर व राजबाहे मे डूबने का ख़ौफ़ युवा खेल रहे मौत के खेल
👉दो दिन पूर्व राजबाहे मे डूबने से हो चुकी है एक युवक की मौत
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर । आग ओर पानी से खेलना हमेशा ही जानलेवा साबित हुआ है । प्राकृतिक आपदाओं से इतर इंसान खुद की जान के पीछे पड़ गया है । यह भी महसूस होने लग गया है । जिसके चलते चिलचिलाती धुप मे पड़ रही उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए युवाओं ने बड़ी नहर व राजबाहे का रुख कर लिया है ।
मिर्ज़ापुर क्षेत्र की खारा पॉवर हाउस से होकर निकलने वाली बड़ी नहर व राजबाहे आज कल मौज मस्ती के साधन बने हुए है ओर तेज गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या मे युवक व छोटे बच्चे पानी की शरण लिए हुए दिखाई पड़ते है । जिससे युवक बड़ी नहर व राजबाहे मे डूबने के ख़ौफ़ से बेखौफ होकर खतरे की छलांग लगा रहे है । जबकि मिर्ज़ापुर क्षेत्र की बड़ी नहर सहित राजबाहे के किनारे बड़ी संख्या मे मौजूद युवाओं की भारी भीड़ तेज बहाव पानी के बीच खतरे की छलांग लगाकर जहां सुपर हीरो बनने के साथ अपनी जान को जोखिम मे डाल रहे है ।
बता दें कि दो दिन पूर्व मिर्ज़ापुर क्षेत्र मे राजबाहे मे बह रहे तेज बहाव पानी के बीच डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी है । जबकि इन दिनों जहाँ बड़ी नहर व राजबाहे मे तेज गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या मे युवक खतरों की छलांग लगा रहे है । जिससे किसी भी अनहोनी घटना के घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
