छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर है । यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है । धमाके में आठ से 10 लोगों की मौत की खबर है । दर्जनभर लोग घायल हुए हैं । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है । घटना आज सुबह की है । बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी । इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जमा हो गए हैं ।
धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है । उधर, घटना के तीन घंटे के बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है । घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।
वहीं रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है । बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं । कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं । उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।
अभी कंपनी के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है पुलिस -प्रशासन के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी । वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है । वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं । कंपनी में बारूद का काम होता था । ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे । वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं । कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है ।
