बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील क्षेत्र के रामपुर बकेवर ग्राम सभा की सरकारी भूमि में जबरिया कब्जा करने और अवैध रूप से निर्माण कार्य भी कराए जाने की ग्रमीणों द्वारा की गई शिकायत पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया है ।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बिन्दकी से लिखित रूप से की थी ।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामचंद्र पुत्र बृजलाल आदि लोगों ने मिलकर गाटा संख्या 44 जोकि नाले में दर्ज है,गाटा संख्या 45 जो चकमार्ग है और गाटा संख्या 46 को अवैध रूप से अपने रकबे में मिलाकर जोत-बो रहे हैं साथ ही इस अवैध भूमि पर जबरियन कब्जा कर भवन निर्माण कार्य भी कर रहे हैं ।
इस संदर्भ में बिन्दकी उपजिलाधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र के अनुसार मौके पर कानून गो शिवराम को भेजा गया है । उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कानून गो संतराम ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है । मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
