फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए लेनदेन के विवाद में दबंगों ने मिलकर मौरंग खदान संचालक अरुण मिश्रा के भाई प्रदीप मिश्र उम्र 35 वर्ष को पहले लाठी डंडों से पीटा । उसके बाद हमलावरों ने की फायरिंग,जो पीड़ित प्रदीप मिश्रा के बगल से निकल गई ।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सत्ताधारी दल की एक नेत्री का पुत्र है । जिनमे लखन सिंह तथा उनके अन्य साथी ने मिल कर घटना को अंजाम दिया । पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया है । पूरे प्रकरण का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया में जम कर वायरल भी हुआ ।
कोतवाली थाना पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज मंगलवार को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीनो वांछित अभियुक्तों लखन सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह उम्र 24 वर्षीय निवासी शांति नगर, वैभव सिंह पुत्र केदार सिंह 18 वर्षीय निवासी उत्तरी गौतम नगर व विवेक सिंह पुत्र कुलबीर सिंह उम्र 28 वर्षीय निवासी उत्तरी गौतम नगर को बर्मा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक अनुज यादव,उपनिरीक्षक आजाद कुमार यादव,हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला,का० नरेंद्र सिंह व का० योगेश कुमार के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।
