फतेहपुर । जनपद में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन और पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने मंगलवार को घटना स्थल थरियांव थाना क्षेत्र के बरियापुर मोड पहुंच निरीक्षण किया । उन्होंने आस पास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली ।
एडीजी ने एसपी को तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए है । इसके बाद एडीजी ने जिला अस्पताल पहुंच घायल सीएससी संचालक अतुल तिवारी से मुलाकात की उन्होंने घायल से घटना के बारे में जानकारी ली । बताते चले कि सोमवार की दोपहर थरियांव थाना क्षेत्र के बरियार पुर मोड के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सी एस सी संचालक पर हमला कर लगभग ढाई लाख रूपया लूट ले गए थे ।
