बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी में आज पूल केंपस का आयोजन किया गया । जिसमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक होसुर कंपनी को बुलाया गया । जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।

कंपनी ने स्क्रीनिंग करने के लिए पहले रिटन टेस्ट लिया बाद में साइकोमेट्री टेस्ट लिया स्क्रीनिंग और साइकोमेट्री टेस्ट के आधार पर क्वालिफाइड छात्र-छात्राओं का फेस टू फेस इंटरव्यू लिया और काफी विचार मंथन के बाद कंपनी के एच आर मैनेजर अमित और किशोर कुमार ने देररात अंतिम निर्णय लेते हुए प्रतिभागी 123 छात्र-छात्राओं में से 90 छात्र/छात्राओं को चयनित किया और 33 छात्र/छात्राओं को अभी होल्ड पर रखें है टाटा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एक मल्टीनेशनल कंपनी है । जो की तमिलनाडु में बेंगलुरु से 40 किलोमीटर दूरी पर होसुर में स्थित है । यह कंपनी सेमीकंडक्टर का मैन्युफैक्चरिंग करती है । कंपनी के एचआर मैनेजर ने छात्र-छात्राओं को पहले विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से तथा वीडियो क्लिप के माध्यम से कंपनी के बारे में अवगत कराया ।
तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के अंदर से उत्प्रेरित कंपनी से संबंधित प्रश्न का उत्तर जैसे सैलरी पैकेज, मेडिकल फैसेलिटीज, ट्रांसपोर्टेशन फैसेलिटीज,फूड फैसेलिटीज,डेजिग्नेशन एचआर मैनेजर अमित द्वारा दिया गया । चयनित छात्र-छात्राओं को ढाई लाख का सालाना पैकेज कंपनी द्वारा ऑफर किया गया । टाटा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में चयनित छात्र-छात्राओं में खुशियों का ठिकाना ना रहा ।
चयनित छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी , राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक कन्नौज, महामाया पॉलिटेक्निक कुशीनगर और राजकीय पॉलिटेक्निक बांदा के रहे ।
ट्रेंनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि इस साल अब तक चार पूल कैंपस संस्था में कराया जा चुका है । जिसमें अंतिम वर्ष में पढ़ रहे 74% छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न कंपनियों में अभी तक हो चुका है । पिछले साल की तरह इस साल भी राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद ने मारुति सुजुकी में छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट कराया ।
जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी,राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर ,राजकीय पॉलिटेक्निक अमेठी ,राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं और महामाया पॉलिटेक्निक कौशांबी के पेंट टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
जिसमें गौरव गुप्ता महामाया पॉलिटेक्निक कौशांबी, अर्चित श्रीवास्तव गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक जगदीशपुर अमेठी,तेजपाल और सचिन गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक बदायूं के छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए कंपनी के हर पड़ाव को पार करते हुए कंपनी में अपना धाक जमा ही लिया और कंपनी ने चयनित छात्रों को सालाना पैकेज 4.5 लाख दिया है अभी भी प्लेसमेंट का सिलसिला जारी है ।
संभवत जून मंथ में सुजुकी मोटर गुजरात कंपनी वेबटेक लोकोमोटिव ,बर्गर पेंट संडीला और विभिन्न कंपनियां का आना संभावित है । संस्था के प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कामना की ।
ट्रेंनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद,ट्रेंनिंग प्लेसमेंट प्रभारी डॉक्टर शिवचरण प्रजापति और समस्त प्रवक्ता देवेश श्रीवास्तव,शालिनी,डॉ० राहुल,मनीष सिंह,शिवांगी निगम,सोमनाथ मंडल,सुजीत मौर्य,जितेंद्र गौतम,विभव सिंह,सूरविंद्र दोहरे,पिंटू रावत,राहुल कुमार,डॉ० रूपाली ,दीपचंद,शिवकांत,विभाग अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव अमित,शशांक पाल,वरिष्ठ सहायक शिवाकांत पांडे,शाहिद,प्रयाग नारायण ने समस्त चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
साथ ही साथ चयनित न हुए छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें निराश ना होने की सलाह दी तथा उनके लिए भविष्य में अन्य कंपनी को बुलाकर रोजगार दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है । ताकि संस्था का प्लेसमेंट हंड्रेड परसेंट हो सके ।
