फतेहपुर । बडी श्रृद्धा के सा आज सिखों के पंचम गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया । इस मौके सिख समुदाय ने यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु शरबत का भी वितरण किया गया । सिखों के पंचम गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस को नमन करते हुए, गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा द्वारा लंबी यात्रा तय करके आ रहे रेल यात्रियों को गर्मी से राहत देने हेतु शीतल पेय में जल व बिस्कुट का वितरण गुरुद्वारे के प्रधान चरनजीत सिंह व वाणिज्य अधिकारी महेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन में किया गया । जिसमें लगभग चार सौ यात्रियों को राहत सामग्री वितरित की गई ।

इस अवसर पर आरपीएफ से आरएस यादव, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था व वार्ड सभासद अतीश पासवान गुरमीत सिंह, शोभित सिंह, शिवांशु शुक्ला, मयंक भारद्वाज, अंकित जयसवाल व सेवा भारती से महेंद्र सिंह देवा, विनोद सिंह चंदेल उपस्थित रहे ।
