बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की बिन्दकी शाखा में चल रहे समर कैंप का समापन गुरुवार को हुआ । समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिन्दकी उप जिलाधिकारी डॉ० अवनीत कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह व ईओ चंद्र कृष्ण पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


इस अवसर में 500 सौ से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रकार की एक्टविस्ट कर समर कैंप में प्रतिभाग किया । आठ दिनों तक कैंप में रोबोटिक्स, योगा, नृत्य, संगीत, ड्राइंग व पेंटिंग, ताइक्वांडो, बैडमिंटन,आर्चरी,पब्लिक स्पीकिंग,स्केटिंग, कम्प्यूटर कोडिंग, मैजिक स्याइन्स,क्रिकेट,तैराकी सहित अन्य कई गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रक्षिक्षण लिया । जिसमे मैजिक शो में बच्चों की खाश रुचि देखी गई ।
समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों जैसे रोबोटिक्स में गणेश व प्रखर कक्षा 7,निकिता व मोबाशीरा कक्षा 5, कंप्यूटर कोडिंग में मोहम्मद जैद कक्षा 2 और वंश प्रताप कक्षा 4, आर्चरी में अंश तिवारी व प्रखर विश्वकर्मा, ताइक्वांडो में आदया गुप्ता व आर्यन सोनकर, बैडमिंटन में सुहानी और कोमल,योग में कल्पना पटेल व शिक्षा सिंह ,गायन में अदिति राज आकृति पाल,मैजिक साइंस में यश सिंह व अभय सिंह,ड्राइंग व पेंटिंग में सिद्धार्थ व वैष्णवी सोनकर,नोन फायर कुकिंग में आचमन गुप्ता व हेरा खान,डांस में कोमल और आरुषि, स्केटिंग में दीपांजलि व दुर्गेश यादव,क्रिकेट में आयुष ओमर और सूर्यांश दत्ता,पब्लिक स्पीकिंग में इनायत और अंश,बेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट में निशांत व शिवा यादव,शतरंज में प्रियांशु व अनमोल तिवारी, कैरम में तुबा और अथर्व सिंह,तैराकी में सुप्रिया व जानवी आदि बच्चों ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की ओर से समर कैंप का आयोजन बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर वर्ष किया जाता है । रोबोटिक्स क्लब द्वारा मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बच्चों द्वारा ऑटोमेटिक फायर एक्सटिंग्विशर और ऑटोमेटिक डोर सिक्योरिटी सिस्टम मॉडल बनाया गया है । जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र भी रहा ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,रेखा श्रीवास्तव,अनुराधा श्रीवास्तव,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव ,विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
