फतेहपुर । शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को ओ लेबल कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के मान्यता प्राप्त अधिकृत संस्थाएं अपना आवेदन 21 जून तक करना सुनिश्चित करें ।
यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाईन संचालित है । निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण के क्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के संचालन हेतु जनपद स्तर पर भारत सरकार की अधिकृत संस्था मान्यता प्राप्त संस्था ही अपना आवेदन कर सकती हैं ।
जनपद की ऐसी इच्छुक संस्थायें ऑनलाईन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट पर समय सारणी 08 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अपना आवेदन कर सकती है ।
तदोपरान्त हार्ड कॉपी समस्त अभिलेखों सहित उपलब्ध संसाधनों का विवरण निदेशक,पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० इन्दिरा भवन, 10 तल, अशोक मार्ग,लखनऊ/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में दिनांक 21 जून 2024 सांय 05:00 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें ।
प्रशिक्षण देने हेतु इच्छुक संस्थाऐं विस्तृत जानकारी के लिए उल्लिखित वेबसाइट का अवलोकन करें अथवा जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास-भवन फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं ।
