बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड के अंतर्गत हरदासपुर गाँव मे आदर्श तालाब दुर्दशा का शिकार है एक ओर जहां भीषण गर्मी से चारों तरफ हाहाकार मचा है,लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है । रिकार्ड तोड़ गर्मी से जानवरों पशुपक्षियों के सामने मौत का साया मडरा रहा है एक बडा़ बजट खर्च कर तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया । आदर्श तालाब भी बनाए गए, लेकिन जिम्मेदारो की बेरुखी के चलते आज तालाब सूखे पडे हैं ।

जगदीशपुर बकेवर ग्राम सभा के मजरे हरदासपुर के आदर्श तालाब जीर्णशीर्ण अवस्था मे है,एक समय तालाब के आसपास पेड़ पौधे भी लगाए गए थे । शासन की मंशा थी कि शाम को गांव के लोग यहां आकर अपना समय व्यतीत करेंगे । लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। तालाब दुर्दशा का शिकार होने लगा है । अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है । सूखे पड़े तालाब के अंदर गंदगी का अम्बार है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के महीनों में कम बारिश होने की वजह से तलहटी में पानी भर जाता है । जब नहरें चलती हैं तो कोई भी प्रधान व सचिव इस ओर ध्यान नहीं देता है अगर तालाब की सफाई हो जाए और तालाब को भरा दिया जाय तो तालाब संरक्षित हो जाए । इन्ही तालाबों का पानी पशुओं व पक्षियों का गर्मी के दिनों में सहारा है । भीषण गर्मी में पशु पक्षियों का आधार पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए शीघ्र ही तालाबों में पानी भरवाने की आस है ।
इस विषय मे ग्राम सचिव जितेंद्र परिहार का कहना है कि यह तालाब सरकारी ट्यूवेल से ही भराया जा सकता है ।
