फतेहपुर आज ज्येष्ठ माह के मंगलवार को गंगा सेविका/गंगा समग्र की ओर से नई तहसील चौराहा के निकट रीता सिंह तोमर के आवास पर शर्बत वितरण का कार्यक्रम रखा गया । जो प्रतिभागी सभी की सहभागिता से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । शरबत वितरण कार्यक्रम में हजारों राहगीरों को शरबत पिलाया गया और उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई गई । इस मौके पर वृक्षारोपण करने व स्वच्छता रखने का सन्देश दिया गया ।

कार्यक्रम में गंगा समग्र फतेहपुर के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, जिला संयोजक धीरज राठौर,सहसंयोजक देवनारायण मिश्र व वन्दना द्विवेदी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण, प्रशांत सिंह गौतम,प्रशांत श्रीवास्तव ,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह भदोरिया, अरूण सिंह, सुयश गौतम एवं गंगा सेविका फतेहपुर इकाई से रीता सिंह, साधना चौरसिया,गिरिजा देवी,कल्पना सिंह,भारती सिंह,सीमा कक्कड़ एवं भाजपा जिला मंत्री मनोज मिश्र आदि लोग मौजूद रहे ।
